किराएदार,ड्राईवर,सेवक/सहायक की कराए पुलिस वेरिफिकेशन, ना कराने की सुरत मे मकान मालिक के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज
पुलिस वेरिफिकेशन ना कराकर स्वयं की, सोसाइटी की और शहर की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ क्यो ?
स्वतंत्रता दिवस के मध्यनजर फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट, चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्य चौराहों के अलावा अन्य चिन्हित प्वाइंटों पर पुलिस रहेगी तैनात, स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम में स्थित सीसीटीवी कैमरों के द्वारा भी रखी जाएगी निगरानी।
मॉल, सिनेमा हॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन, बाजार, होटल्स, गेस्ट हाउस, ओयो ,धर्मशाला, साइबर कैफे, किसी भी कंपनी के सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाली दुकानदारों, एसटीडी/पीसीओ पर पुलिस की होगी पैनी नजर।सुरक्षा के चलते ड्रोन उड़ाने पर है पूर्णत: प्रतिबंध।
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त श्री विकास कुमार ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित मीटिंग में मौजूद डीसीपी एसीपी एवं सभी थाना प्रबंधक को निर्देश हुए देते हुए कहा कि हैं कि सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, क्राइम यूनिट अपने-अपने एरिया में मौजूद होटल, गेस्ट हाउस, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, माल, धर्मशाला को निरंतर चेक करेंगे तथा संदिग्ध वाहन और व्यक्ति को अच्छे से चेक किया जाए।
सभी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज अपने अपने एरिया में रह रहे किराएदार,ड्राईवर,सेवक/सहायक की पुलिस वेरिफिकेशन न कराने की स्थिति में मकान मालिक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर शहर में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है इसलिए सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने अपने एरिया में यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति ड्रोन का उपयोग न करें।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि साइबर कैफे मालिकों को निर्देश दिए जाए कि वह प्रत्येक व्यक्ति का डाटा रजिस्टर में दर्ज करें। बिना आईडी के किसी भी व्यक्ति को साइबर कैफे में एंट्री नहीं मिलनी चाहिए। सभी अपने सीसीटीवी कैमरा के रिकॉर्ड को कम से कम 30 दिन तक बरकरार रखेंगे।
साइबर कैफे मालिक को अगर किसी व्यक्ति पर शक होता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
यदि किसी थाना क्षेत्र मे ISD/STD/PCO इत्यादी है , तो मालिक कॉल करने के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का ब्यौरा रखेगें
फरीदाबाद जिले में पुराने वाहन मोटरसाइकिल/कार बेचने वाले डीलर प्रत्येक ग्राहक के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त करें और उसी को ही वाहन बेचे जिसके पास खुद की ओरिजिनल आईडी हो और सही पता हो।
जिस किसी को भी वाहन बेचे गए हैं उन सभी का रिकॉर्ड (ऑटो फोर सेल/परचेज डीलर) के पास होना अति आवश्यक है।
पुलिस आयुक्त महोदय ने सुरक्षा के मद्देनजर सिम कार्ड और मोबाइल फोन बेचने वाले दुकानदारों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं कि वह बिना फोटो और ओरिजिनल आईडी के किसी भी व्यक्ति को सिम कार्ड और फोन ना दें।
इसके अलावा श्रीमान पुलिस आयुक्त ने संदिग्ध वाहनों की निरंतर चेकिंग और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
