वाहन चोर को क्राइम ब्रांच उंचा गांव टीम ने गिरफ्तार कर, 3 मामलों को सुलझाते हुए मोटरसाइकिल, दो जनरेटर बैटरी और नगद 12000/-रु बरामद

 

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा शहर में अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच उंचा गांव प्रभारी जगमिंदर की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सलीम उत्तरप्रदेश के हापुड़ का तथा वर्तमान में बल्लबगढ़ के शाहुपुरा में रहता है। क्राइंम ब्रांच उंचा गांव टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से बल्लबगढ़ के गांव से शाहुपुरा से चोरी की मोटरसाइकिल सहित थाना आदर्श नगर के मुकदम में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने एक चोरी की वारदात थाना सेक्टर-8 और थाना एसजीएम नगर में अंजाम दिया है। जिसमें आरोपी से थाना सेक्टर-8 में 12000/-रु व थाना एसजीएम नगर में 2 जनरेटर बैटरी बरामद हुई है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले 8 साल से कबाडी का काम करता है। आरोपी पर पहले भी 17 चोरी के मुकदमें फरीदाबाद में दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।