फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा ने शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराध में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी सेठी मलिक की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रोशन उर्फ गोलू उर्फ जादू झारखण्ड के गांव गिरिडीह का तथा फिलाहाल फरीदाबाद के एसजीएम नगर में किराए पर रह रहा है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना एनआईटी के एरिया से अवैध हथियार सहित काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को हवाबाजी के लिए ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास आने जाने वाले व्यक्ति से 2000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
