अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने किया गिरफ्तार,355 ग्राम गांजा , 24 बोतल देसी शराब बरामद
फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री नरेंद्र कादयान के द्वारा शहर में अपराध में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तिलक फरीदाबाद के गांव सरूरपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मुजेसर के क्षेत्र से गांजे की पुड़िया बेचते हुए काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 355 ग्राम गांजा व 24 बोतल देसी शराब की बरामद हुई हैं। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कम समय में अधिक पैसे कमाना चाहता था। आरोपी गांजे को बल्लभगढ़ बस स्टैंड किसी अनजान व्यक्ति से 6500/-₹ में खरीद कर लाया था। जिसे आरोपी ओड़िया बनाकर बेच रहा था। आरोपी पर पूर्व में भी अवैध शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज है।
पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
