पेड़-पौधे लगाकर ही पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सकता है : नयनपाल रावत


विधायक ने आईएमटी एसो. द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया पौधारोपण
फरीदाबाद।
 हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे अति आवश्यक है क्योंकि इनसे ही पर्यावरण शुद्ध रहता है और हमें आक्सीजन मिलती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण एक चिंतनीय विषय है और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर ही हम पर्यावरण को शुद्ध रख सकते है और इसमें हम सभी को अपनी भागेदारी निभानी चाहिए। विधायक नयनपाल रावत फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित पौधारोपण अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक रावत ने पौधारोपण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि आज के वातावरण को देखते हुए पौधारोपण करना अति आवश्यक है और पौधे को पेड़ बनाने के लिए उसकी अपने बच्चे की तरह देखभाल करना भी बहुत ही जरूरी है।  उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा पेड़ रहेंगे, उतना ही अच्छा वातावरण बन सकेगा और आने वाली पीढिय़ों के लिए हम यह नजीर पेश कर सकें इसलिए पौधे लगाने जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास भी सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। अगर पेड़ रहेंगे तो स्वच्छ हवा हमें मिलेगी और बीमारियों से भी बच सकते। इस अवसर पर आईएमटी एसो. के प्रधान कृष्ण कौशिक, जनरल सेक्रेटरी प्रवीन पाराशर, एफसीसीआई के प्रेसीडेंट एच.के. बत्रा, रोटरी क्लब फरीदाबाद सेंट्रल के प्रधान आईपी सिंह, जगदीश सहदेव, नरेश वर्मा, एमएल शर्मा, वीरभान शर्मा, जीएस दहिया, राजेश नागिया, रमेश अरोड़ा व हेमंत शर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।