विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एन आई टी तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, जूनियर रेडक्रॉस तथा गाइड्स के संयुक्त तत्वावधान में डिबेट और पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से जनसंख्या वृद्धि के कारण देश के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय की छात्राओं रिद्धिमा, मुस्कान पांडे, निर्मला, हेमलता, मनीषा, मेनका, अंजली, भावना, सिया, चंचल, हिमांशी और गायत्री शालू ने जनसंख्या विस्फोट से हो रही आर्थिक, सामाजिक और सामयिक हानियों से अवगत करवाया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 2022 का विषय 8 बिलियन का संसार तथा सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर, अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि द्रुत गति से भागते इस विश्व में ऐसे बहुत से व्यक्ति हैं जिनके पास आजीविका का साधन नहीं है। शिक्षा और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी बहुत सारे व्यक्ति वंचित हैं जैसे बेरोजगारी, भुखमरी, निर्धनता और प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से सामान्य जन जूझ रहे हैं। इन सभी समस्याओं का एक बड़ा कारण बढ़ती जनसंख्या है। इसी के कारण जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है ता कि जनसंख्या पर नियंत्रण करके जीवन को सुधारा जा सके। बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण से देश और ब्रह्मांड के समझ जो कठिनाइयां हैं उनसे इको सिस्टम और मानवता को जो जानी पहुंचती है, उसके प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए ये दिन मनाया जाता है। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि परिवार नियोजन, निर्धनता, लैंगिक असमानता, नागरिक अधिकार, मां और बच्चे का स्वास्थ्य, गर्भनिरोधक दवाओं का प्रयोग जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा और विमर्श किया जाता है। आज के कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैनल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता, विद्यालय की एक्टिविटीज कॉर्डिनेटर प्राध्यापिका मोनिका, प्राध्यापिका शीतल तथा प्राध्यापिका सविता ने सराहनीय योगदान दिया। पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन और डिबेट में क्रमशः सिया, मेनका और रिद्धिमा प्रथम, चंचल, हेमलता और मनीषा द्वितीय तथा हिमांशी, मुस्कान पांडे और अंजली तृतीय रहे। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सुंदर संयोजन के लिए सभी का आभार ज्ञापित किया।
