विश्व जूनोसिस दिवस – जे आर सी का जागरूकता कार्यक्रम

 

गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एन आई टी तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने विश्व जुनोसेस दिवस पर संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्रार्थना सभा में जे आर सी सदस्य छात्राओं अपूर्वा, और अंजली ने कहा कि विश्व जुनोसेस दिवस ऐसी ही बीमारियों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है, जो संक्रामक बीमारी है। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि ज़ूनोज संक्रामक रोग जैसे वायरस, बैक्टीरिया और परजीवी से संबंधित डिजीज हैं जो पशुओं से मनुष्यों में फैल सकता हैं और इसके विपरीत पशुओं के सीधे संपर्क में या अप्रत्यक्ष रूप से वेक्टर जनित या खाद्य जनित के माध्यम से प्रसार कर सकता हैं। इस दिवस की शुरुआत 6 जुलाई 1885 से हुई थी जब लुई पाश्चर ने रेबीज वायरस के उपचार का पहला टीका सफलता पूर्वक प्रशासित किया था जूनोटिक ऐसी बीमारी है जो जानवरों अर्थात ज़ूनोज से मनुष्यों में और इसके विपरीत फैलने वाली बीमारी है। वायरस, बैक्टीरिया, कवक, परजीवी और मच्छरों से प्रेरित इस ज़ूनोटिक रोग के कुछ उदाहरण इबोला, स्वाइन फ़्लू, बर्ड फ्लू, निपाह, रेबीज, ब्रूसेलोसिस, लेप्टोस्पाइरोसिस, हुकवार्म, ग्लैंडर्स, साल्मोनेलोसिस, एवियन इन्फ्लूएंजा, वेस्ट नाइल वायरस एन्सेफलाइटिस, कोविड 19 आदि हैं। सबसे घातक वायरस जो इन दिनों संपूर्ण मानवता के लिए संकट बना हुआ है उन में से एक कोविड 19 भी जूनोटिक रोग है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस प्रकार के रोगों से बचने के लिए हमें हाथ और चेहरे की स्वच्छता रखनी चाहिए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यात्रा करते समय अपने चेहरे को ढँकना चाहिए और अपने हाथों को नियमित रूप से साफ करते रहना चाहिए। बिना पका हुआ भोजन नही करना चाहिए। यदि आपके पास जानवर हैं तो उनकी देखभाल करें तथा उनकी नियमित जांच करवाएं। अपने स्थान और वर्क प्लेस को भी साफ और स्वच्छ रखें। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार जूनोटिक रोग का संक्रमण मांस खाने और पशु उत्पादों का उपयोग करने, पालतू पशुओं का मांस बेचने वाले से भी फैल सकता है। पशुओं में एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग करने से भी ये रोग फैलता है। प्राचार्य मनचंदा ने प्राध्यापिका शर्मीला तथा छात्राओं अपूर्वा और अंजली का जागरूकता अभियान में जागरूक करने के लिए आभार व्यक्त किया।