ऐतिहासिक यमुना आन्दोलन के लिए जनमानस तैयार करना आवश्यक -डॉ० आर एन सिंह

यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर आर० एन० सिंह ने आषाढ़ शिवरात्रि के पावन अवसर पर फरीदाबाद के मँझावली गॉव स्थित शिव मंदिर में सेवा निवृत भारतीय राजस्व सेवा के पदाधिकारी डॉ० नारायण सिंह एवं गणमान्य ग्रामीणों के साथ पवित्र यमुना जल से वैदिक विधि विधान द्वारा भव्य जलाभिषेक किए। डॉ० नारायण सिंह द्वारा आयोजित स्थानीय ग्रामीणों की बैठक को संबोधित करते हुए डॉ० आर० एन० सिंह ने कहा कि यमुना जी को अविरल तथा निर्मल करने के लिए केन्द्र सरकार, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण, दिल्ली, उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा सरकार की ढुलमुल कार्यशैली तथा तत्कालीन गतिविधियों को मद्देनजर वर्तमान स्थितियों का सम्यक विश्लेषण कर आगे की रणनीति तैयारी की जाएगी। डॉ० आर एन सिंह ने कहा कि यमुना आन्दोलन को गति प्रदान करने हेतु ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ानी होगी उन्होंने कहा कि इसके लिए जनमानस तैयार करना आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ० आर एन सिंह तथा डॉ० नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से शिव मंदिर के महंत बाबा सीताराम जी को डाक पत्थर से लाया गया पवित्र यमुना जल भेंट किए। ग्रामीणों को यमुना जी की आरती के कैलेण्डर भेंट किए गए। डॉ० नारायण सिंह ने कहा कि यमुना रक्षक दल के इस अभियान में जल्द हीं यमुना जी के तट  से लगे सभी गाँवों को जोड़कर यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के लिए ठोस कदम उठाया जाएगा। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल फरीदाबाद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ  के प्रभारी शरीफ आज़म, पंडित राम लाल, मनवीर, रामचन्द्र, पंडित महेश, खुशीराम, जयप्रकाश, कवरपाल, शिवकुमार, अंशुल, भुनेश कुमार सहित अन्य गणमान्य यमुना प्रेमी उपस्थित थे।