आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21/06/2022 के अवसर पर संत निरंकारी मिशन फरीदाबाद की सभी ब्रांचों ने मिल कर एक जगह निरंकारी सत्संग भवन एन आई टी -5 में योग दिवस कैंप का आयोजन किया गया जिस में तकरीबन 150 भाई बहनों ने भाग लिया और योग आचार्य डॉक्टर अंकुश द्वारा बताए गए योग आसनों का लाभ उठाया। इस कैंप में निरंकारी चरणदास जी, जसपाल सिंह जी, रमेश चावला जी, सतीश बत्रा जी और निरंकारी साध संगत के बहन भाइओ ने शिरकत की।
