फरीदाबाद 19 जून : रविवार 19 जून को सेक्टर 7सी ट्यूबवेल नंबर 17 पार्क एरिया की आर डब्ल्यू ए की कार्यकारिणी के चुनाव आयोजित किये गएl इस चुनाव में श्री तरुण खरबंदा, सुपुत्र स्वर्गीय लाजपत राय खरबंदा, को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गयाl साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय भी लिया गया कि पिछली नीति का अनुसरण करते हुए श्री तरुण को अपनी कार्यकारिणी स्वयं चुनने का अधिकार दिया गयाl निवर्तमान अध्यक्ष श्री आर पी शर्मा ने श्री तरुण को शुभकामनायें देते हुए कहा कि वे स्वयं स्व खरबंदा जी के साथ उनकी कार्यकारिणी में लम्बे समय तक कार्य करते रहे हैंl उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री तरुण भी अपने पिता की ही तरह सामजिक कार्यों के लिए समय निकाल पाने में सक्षम होंगे l निवर्तमान सचिव श्री दीपक भाटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुंजाल आदि ने भी श्री तरुण को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कींl
ज्ञात हो कि स्वस्थ्य कारणों के चलते निवर्तमान अध्यक्ष श्री आर पी शर्मा ने पिछले दिनों अपनी भंग करते हुए त्यागपत्र दिया था और अगली कार्यकारिणी के लिए चुनाव घोषित हुए थेl सेक्टर 7सी में प्रभावी यह सबसे पुरानी आर डब्ल्यू ए हैl
श्री तरुण खरबंदा ने अपनी प्राथमिकताओं के विषय में बात करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पानी, सीवर और सफाई से जुडी समस्याओं के विषय में अक्सर बात होती रहती हैl पिछली कार्यकारिणी ने भी इस विषय में सार्थक प्रयास किये थे और यही प्रयास हमें भी आगे बढ़ाना हैl इसके अलावा इस क्षेत्र में सभी ओर गेट लगे होने के बावजूद सुरक्षा में कुछ खामियां रह गई हैंl इसे सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करना आवश्यक हैl उन्होंने बताया कि कोरोना काल से पहले किसी किसी मौके पर सभी सदस्यों का सामूहिक कार्यक्रम हो जाता करता थाl अब, जब कोरोना काफी हद तक काबू में आ चुका है, सामजिक कार्यों और मिलने जुलने के अवसर बढ़ेंगे, ऐसी उम्मीद की जा रही हैl उन्होंने आर डब्ल्यू ए क्षेत्र के सभी नागरिकों का उनमें विश्वास जताने पर आभार व्यक्त कियाl
इस अवसर पर आर पी शर्मा, दीपक भाटिया, संजय चतुर्वेदी, के सी मुंजाल, राजेश मलिक, पंडित आशु शर्मा, रमेश बिहानी, एम्एस वर्मा, जोगिन्दर धीमन, निरंजन गर्ग, श्रवण कुमार, आर डी बाली, श्रवण अग्रवाल,जगदीश जी, संजय अदलखा, राजीव वर्मा, पवन बिहानी, रमन आहूजा, कमल चांदवानी, प्रवीण अरोड़ा,त्रिलोचन, मुस्तफा आबू, विजय कुमार जोहर, बीके कटारिया, मेहता जी, कोमल अदलखा, आशा अरोड़ा, लता बिहानी, अनीता बासु, नवरतन बिहानी, विपिन टंडन, भूषण कुमार आदि मौजूद रहेl
