Faridabad : इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में IQAC सेल द्वारा ग्राम जसाना में स्वच्छता अभियान चलाया गया I इस कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य, प्राध्यापकों, कर्मचारियों व छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया व कार्यक्रम को सफल बनाया I इसके अंतर्गत ग्राम की गलियों, सड़को व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जसाना के प्रांगण में भी सफाई अभियान चलाया गया व गन्दगी को साफ़ कर प्रांगण को स्वच्छ बनाया गया I इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय ने कहा कि स्वस्थ जीवन में स्वच्छता की अहम भूमिका है I उन्होंने कार्यक्रम में योगदान के लिए सभी को धन्यवाद दिया व आगे के लिए प्रोत्साहित किया I इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के IQAC प्रमुख श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव व शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक श्री प्रवीण बाँकुरा की मुख्य भूमिका रही I
