सी. एम. फ्लाइंग फरीदाबाद द्वारा विजिलेंस टीम के साथ राशन कार्ड बनाने में रिश्वत लेने वाले आरोपी के खिलाफ की गई कार्यवाही

 

आज दिनांक 16.06.2022 को एक सूचना प्राप्त हुई कि जिला न्यायालय परिसर फरीदाबाद में कुछ ऐसे दलाल सक्रिय हैं जो आम नागरिकों का राशनकार्ड बनवाने या उसमें बदलाव करने के नाम पर 6 से 8 हजार रूप्ये तक वसूल रहे हैं।
इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उडऩदस्ता (ह.), फरीदाबाद द्वारा विजिलैंस थाना फरीदाबाद के निरीक्षक राजकुमार व ड्यूटि मैजिस्ट्रेट श्री नरेश कुमार नायब तहसीलदार बडख़ल के साथ न्यायालय परिसर सैक्टर-12, फरीदाबाद में राशन कार्ड बनवाने आई श्रीमती सपना पत्नी श्री नरेश निवासी महात्मा गांधी कालोनी, ओल्ड फरीदाबाद से संपर्क किया गया तथा उसके माध्यम से दलालों पर कार्यवाही के लिये जाल बिछाया गया तथा दलाल अंकुर को 2 हजार रूपये नगद लेते हुए रंगे हाथ काबू किया गया। विजिलैंस टीम की पूछताछ पर अंकुर ने अपने पिता का नाम रविन्द्र कुमार निवासी जवाहर कालोनी थाना सारण जिला फरीदाबाद बतलाया। पकड़े गए अंकुर के खिलाफ नियमानुसार अभियोग अंकित करके कार्यवाही की जा रही है ताकि इसमें संलिप्त अन्य दलाल व कर्मचारियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्यवाही हो सके।