ग्रामीण आंचल में स्थित सरकारी स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

सरकारी विद्यालय पिंगोड़ के विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं के परिणामों में किया शानदार प्रदर्शन

सरकारी स्कूल पिंगोड़ में कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

ग्रामीण क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंगोड़,ब्लॉक हसनपुर के कला व विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने अपने व अध्यापकों के अथक प्रयास व मेहनत से कक्षा 12वीं में किया शानदार प्रदर्शन।
विद्यालय की कला संकाय की छात्राओं मनीषा पुत्री अनिल ने 500 में से 436 अंक लेकर प्रथम स्थान, पूनम पुत्री दुलीचंद ने 413 अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा रुकमणी पुत्री ओमचंद ने 411 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

दोनों संकाय के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की जिनमें से 80% अर्थात मेरिट में 8 विद्यार्थी रहे जबकि प्रथम श्रेणी से 38 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की बाकी विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक लेकर परीक्षा पास कर अपना, अपने अभिभावकों , अध्यापकों व गाँव पिंगोड के विद्यालय का नाम रोशन किया। इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, संस्कृत, पीसीए, आईटी, फिजिकल एजुकेशन और भौतिकी विज्ञान का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री सुशील कुमार कण्व ने विद्यार्थियों , अभिवावको और अध्यापकों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाइयां दी और उन्होंने कहा कि इसका पूर्णतः श्रेय विद्यार्थी व अध्यापकों के संयुक्त प्रयास को जाता है।