ओमेगा सेकी मोबीलिटी, आईएमटी, सैक्टर-68, फरीदाबाद में विश्व रक्त दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया प् सभी कर्मचारी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया/ओमेगा ग्रुप के चेयरमैन श्री उदय नारंग जी ने सभी का उत्साहवर्धन किया व कैंप का आयोजन करवाया। इस मौके पर रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए श्री पी० पी० सिंह राठौर तथा उनका उत्साह बढ़ाने के लिए मौके पर रैड क्रॉस टीम से उपस्थित श्री विजेंदर सोरोत (सेक्रेटरी), श्री विमल खंडेलवाल और ओमेगा सेकी मोबीलिटी के डायरेक्टर श्री नीरज बुद्धि राजा, श्री निखिल वर्मा, मोहन यादव व सभी पदाधिकारी मौजूद थे तथा इस मौके पर रक्तदान में 100 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। इसी मौके पर आइ (आंख ) टैस्टिंग का शिविर भी लगाया गया, जिसमें आंखों की मुफ्त जांच की गई और कुछ लोगों को मुफ्त चश्मे वितरित किए गए। इस मौके पर एनजीओ टीम तेजिंदर सिंह मैमोरियल और एएमपी, एस्कोर्टस मेडिकेयर फाउंडेशन बहुत अच्छा योगदान दिया। ओमेगा सेकी मोबीलिटी ग्रुप इन सभी का धन्यवाद करता है।
