आज दिनांक 4 जून, 2022 को इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण किया गया I इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा, प्राचार्य गिरीश चंद्र राय, प्राध्यापकगण, कर्मचारी व छात्रों ने उपस्थित होकर पर्यावरण दिवस मनाया I पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों व छात्रों ने अपने – 2 नाम से एक -2 पौधे का रोपण किया व उसकी देखभाल करने की शपथ ली I संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा ने पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें न केवल पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपितु जब भी अवसर मिले पौधारोपण करना चाहिए व उनकी देखभाल भी करना चाहिए क्योंकि ये वृक्ष ही हमें जीवनदायनी ऑक्सीज़न देते है व पर्यावरण को शुद्ध रखते है I इस कार्यक्रम का सञ्चालन संस्थान के शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक श्री प्रवीण बाँकुरा व पौधारोपण में सहयोग माली श्री मांगे राम ने किया I
