धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में महेन्द्र चौधरी एवं बीर सिंह सरंपच का किया गया जोरदार स्वागत

निकाय चुनावों में जीत हासिल करेगी आम आदमी पार्टी : धरामबीर भड़ाना
फरीदाबाद, 3 जून। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर हरियाणा के सह प्रभारी महेन्द्र चौधरी एवं साउथ जोन के अध्यक्ष बीर सिंह सरंपच का जोरदार स्वागत किया गया। आपको बता दे की महेन्द्र चौधरी एवं बीर सिंह सरंपच निकाय चुनावो के लिए पलवल व होडल नांमाकन कराने पहुचे थे, इससे पूर्व जिला कार्यालय फरीदाबाद पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ान के नेतृत्व में महेन्द्र चौधरी व बीर सिंह सरपचं का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजित प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए सह प्रभारी महेन्द्र चौधरी ने कहा की आम आदमी पार्टी प्रदेश के जिलों में होने वाले पंचायत एवं निगम चुनावों में पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी कर ली गई है और अधिक से अधिक सीटों पर आम आदमी पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होने कहा की नवनियुक्त सभी पदाधिकारी पूरे वार्ड में पार्टी की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, मुझे पूर्ण विश्वास है कि नगर निगम चुनागों में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की शुरुआत फरीदाबाद नगर निगम से ही होगी और जो कार्य दिल्ली की गरीब जनता के लिए किए हैं, वही सारे कार्य हरियाणा की जनता के लिए भी किये जायेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दी और कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिलाध्यक्ष धरमबीर भड़ाना की अगवाई में पार्टी पूरे फरीदाबाद को शीर्ष पर ले जाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर उनका साथ देते हुए बीर सिंह सरंपच ने कहा कि फरीदाबाद में जल्द ही जिला पंचायत के चुनाव होने वाले हैं। इसके साथ ही निगम के चुनाव भी होंगे। आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मजबूती से पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर तैयारी कर दी गई हैं और लगभग सभी वार्डों में उम्मीदवारों को तैयार किया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व के आदेशानुसार उम्मीदवारों की घोषणा कर उनको मैदान में उतारा जाएगा। उन्होने कहा की अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता प्रभावित हैं और हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आने वाली सरकार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की होगी। जिस प्रकार से बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली में दी जा रही हैं, उसी तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस अवसर पर राकेश भड़ाना, भीम यादव, प्रवेश मेहता, सुनील ग्रोवर, गुलशन बग्गा, विक्रांत भाटी, कुलदीप चावला, हिमांशु, संजय जुनेजा, परमजीत कौर, ओ पी वर्मा, राम गौर, सोनिया कथूरिया, एस पी सिंह, मूलकराज भड़ाना, वाई के शर्मा एवं चचंल तवंर मौजूद रहे।