विश्‍व साइकिल दिवस – इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए साइकिल अवश्य चलाएं

गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एन आई टी तीन फरीदाबाद में जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और गाइड्स   ने प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में विश्‍व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए साइकिल अवश्य चलाने का सुझाव दिया। विश्‍व साइकिल दिवस प्रति वर्ष तीन जून को परिवहन, मनोरंजन और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा इम्यूनिटी अर्थात प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ करने के लिए साइकिल का अधिकाधिक प्रयोग करने की आवश्यकता है क्यों कि साइकिल के प्रयोग से ना प्रदूषण होता है ना ही पेट्रोल या डीजल के खर्च की चिंता और स्वास्थ एवम प्रतिरोधक क्षमता दिन प्रतिदिन बूस्ट होती है। साइकिल दिवस परिवहन के एक साधारण, सरल, भरोसेमंद, स्वच्छ और पर्यावरण की दृष्टि से प्रत्येक रूप से फिट तथा सुगमता से उपलब्ध साधनों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया गया था। इसका उद्देश्य दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को लोकप्रिय बनाना है। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार प्रतिदिन बीस मिनट साइकिल चलाकर इम्‍युनिटी बूस्‍ट करने के साथ विभिन्न बीमारियों से बचा जा सकता है। डब्लू एच ओ के अनुसार विश्व के सबसे निर्धन व्यक्तियों और समुदायों को साइकिल उपलब्ध कराने से हर वर्ष 15 लाख अकाल मृत्यु और 5 बिलियन पाउंड ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को रोका जा सकता है। वैज्ञानिक अध्‍ययनों में भी यह तथ्य स्पष्ट हो चुका है कि साइकिल चलाने से रक्त संचरण बेहतर होता है इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि साइकलिंग आपको खतरनाक बीमारी जैसे स्ट्रोक, हार्ट अटैक, डिप्रेशन, डायबिटीज, मोटापा और आर्थराइटिस से बचाती है सब से महत्वपूर्ण बात यह है कि इस का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं हैं साइकलिंग से आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी फिट रहते हैं साइकिल चलाने से आपका दिल स्वस्थ रहता है और मांशपेशियां भी मजबूत होती है यह एकाग्रता बढ़ाने और मूड को बेहतर बनाने में भी सहायता करता है। साइकिल यातायात का स्वच्छ तथा सस्ता माध्यम है। इससे किसी भी प्रकार का पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि इस बार विश्व साइकिल दीवार 2022 की थीम साइकलिंग को प्रोत्साहित करें, रखी गई हैं जो कि पूरी तरह से लोगों को साइकिल चलाने के प्रेरित कर रही है, साथ ही यह बता रहा है कि साइकिल चलाना से हम अपने आप को सरलता से फिट रख सकते हैं। साइकिल चलाकर हम ईधन को भी बचा सकते हैं। प्राचार्य रविंद्र मनचन्दा और विद्यालय की एक्टिविटीज कॉर्डिनेशर प्राध्यापिका मोनिका ने विद्यालय की छात्राओं निशा, हर्षिता, रूचिता और  निशा द्वारा बनाई गई पेंटिंग के माध्यम से विश्व साइकिल दिवस पर पर्यावरण संरक्षण एवं इम्यूनिटी बूस्ट द्वारा स्वयं को स्वस्थ रखने और कोरोना को हराने के लिए व्यायाम के रूप से प्रतिदिन साइकिल चलाने की जरूरत पर बल दिया ताकि सभी अपने आप को स्वस्थ और निरोगी रख कर देश की उन्नति में योगदान कर पाएं।