फरीदाबाद,30मई। निर्वतमान पार्षद मुनेश-रवि भड़ाना ने आज सोमवती अमावस के अवसर पर अपने कार्यालय पर राहगीरों को निर्जल मीठा ठंडा शरबत वाला पानी पिलाया। इस मौक पर मुनेश रवि भड़ाना ने कहा कि हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान व दान करने की परंपरा है। अमावस्या तिथि पर पितृदोष से मुक्ति के उपाय भी किए जाते हैं। उन्होनें कहा कि सोमवती अमावस्या के दिन ही पितरों को जल देने से उन्हें तृप्ति मिलती है महाभारत काल से ही सोमवती अमावस्या पर तीर्थस्थलों पर पिंडदान का विशेष महत्व है।
