श्री खाटू श्याम मंदिर सेक्टर-3 फरीदाबाद के प्रांगण में जनरल मीटिंग हुई जिसमें संस्था का चुनाव कराया गया। चुनावी प्रकिया के लिए पवन वशिष्ठ को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जिनकी देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव हुआ और बलबीर शर्मा को प्रधान नियुक्त किया गया। बाकी बॉडी की घोषणा हेतू प्रधान बलबीर शर्मा को अधिकृत किया गया जिसका सभी सदस्यों ने तालियों द्वारा स्वागत किया। सोहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न होने पर चुनाव अधिकारी पवन वशिष्ठ ने संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
