फरीदाबाद में CHC सेंटर संचालक के खिलाफ की गई कार्यवाही रिपोर्ट

आज 27 मई 2022 को मुख्यमंत्री उडनदस्ता, फरीदाबाद को सूचना प्राप्त हुई थी कि गुलाब सिंह पुत्र श्री धन सिंह निवासी राजा गार्डन गोपी कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद द्वारा भतोला- तिगांव रोड पर करण देव कंपलेक्स में नेट प्वाइंट के नाम से एक कॉमन सर्विस सेंटर खोला हुआ है और उनके द्वारा स्थानीय निगम पार्षद, MLA, जिला शिक्षा अधिकारी आदि की मोहर का उपयोग करके फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए आधार कार्ड, पैन कार्ड, श्रम कार्ड आदि तैयार किए जाते हैं।
इस कॉमन सर्विस सेंटर के औचक निरीक्षण पर यहां विभिन्न अधिकारियों तथा राजनेताओं की 6 मोहरे मिली तथा इन मोहरों का उपयोग कुछ दस्तावेजों पर किया हुआ मिला।
इनके द्वारा फर्जी दस्तावेजों पर इन मोहरों का उपयोग करते हुए नागरिकों के आधार कार्ड, पैन कार्ड बनवाने से सम्बंधित दस्तावेज तैयार किये जाते है।
स्थानीय पुलिस द्वारा मौका पर उपस्थित तुषार पुत्र दिनेश निवासी गांव जवां जिला फरीदाबाद को हिरासत में लेते हुए मौका से बरामद मोहर, फर्जी दस्तावेज तथा कम्प्यूटर उपकरणों को कब्जे पुलिस में लिया जाकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।