सरकारी स्कूल के बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग व लंच बॉक्स
फरीदाबाद, 26 : रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी ने आज सैंकड़ों सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। क्लब द्वारा अपने 135वें प्रोजैक्ट के तौर पर सरकारी स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग व लंच बॉक्स वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी के डीजी अनूप मित्तल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमा मेहता के अलावा रोटेरियन सुमित वर्मा, संजय जुनेजा, प्रेम पसरीचा, सीए विजय गुप्ता, विवेक सूद ने शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान विपिन चंदा व जनरल सैकेटरी वीरेंद्र मेहता ने की। इस मौके पर डीजी अनूप मित्तल ने रोटरी क्लब एनआईटी की सराहना करते हुए कहा कि उक्त क्लब उनके सबसे सर्वश्रेष्ठ क्लबों में से एक हैं तथा आज बच्चों के चेहरे पर बैग व लंच बॉक्स पाकर जो मुस्कान आई है, वह वास्तव में बहुत आत्मसंतुष्टि दे रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के अंदर के हुनर को भी पहचानें और उसे तराशें। साथ ही डीजी अनूप मित्तल ने रोटरी क्लब एनआईटी द्वारा 135 प्रोजैक्ट पूरे करने भी उन्हें बधाई दी। इस मौके पर क्लब के प्रधान विपिन चंदा ने कहा कि वैसे तो क्लब की टीम ने कई प्रोजैक्ट किए हैं परंतु जब बच्चों के लिए कुछ करने का मौका मिलता है तो निश्चित रूप से अलग खुशी प्राप्त होती है। उन्होंने क्लब को प्रोत्साहित करने के लिए डीजी अनूप मित्तल का आभार व्यक्त किया तथा इस प्रोजैक्ट को प्रायोजित करने पर कुलदीप साहनीव गरिमा मेहता का आभार व्यक्त किया। वहीं इस मौके पर जनरल सेकेटरी रोटेरियन वीरेंद्र मेहता ने कहा कि आज सैंकड़ों बच्चों को लंच बॉक्स व बैग वितरित कर सभी को उनका बचपन याद आ गया क्योंकि स्कूल टाइम में नया स्कूल बैग, लंच बॉक्स मिलने कितना रोमांचित होता था, सभी भली-भांति उस अनुभव से गुजर चुके हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि व कार्यक्रम की प्रायोजक गरिमा मेहता ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए जरूरी है कि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ वे सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएं जिससे वो प्रोत्साहित हों। इस मौके पर मंच संचालन अक्षत वासुदेव व टोनी पहलवान ने किया। इस अवसर पर रोटेरियन सुधीर आर्य, अमित आर्य, सुनील खंडूजा, उदय मेहता, राजन गेरा, जेएस कलसी, राघव मेहता, रविंद्र मंगला, सर्वजीत सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह सांगा, अनिल अरोड़ा, सतपाल चौधरी सहित सैक्टर-15 गुरुद्वारे की टीम भी मौजूद रही। इस मौके पर डीजी अनूप मित्तल ने विवेक सूद के नेतृत्व में उनके क्लब द्वारा चलाए जा रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पूरा करने वाली पांच युवतियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।
