हरियाणा पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान

 

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल , सैनिक कॉलोनी, सैक्टर- 49, फरीदाबाद में दिनांक 17मई, 2022 को
हरियाणा पुलिस के जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर श्रीमती
सुनीता रानी , ए.एस.आई. श्री वीरेंद्र सिंह (ट्रैफिक ताऊ) और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को
जागरूक करते हुए साइबरक्राइम, महिला सुरक्षा और यातायात के नियमों की बहुत ही
महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों को विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आने वाले अपराधों से
अवगत कराया। विद्यार्थियों को बताया गया कि हरियाणा के सभी क्षेत्रों में महिला पुलिस
अधिकारी और पुलिस थाना की व्यवस्था की गई है, जहाँ कोई भी व्यक्ति या स्त्री बिना
किसी संकोच के अपनी समस्या को सांझा कर सकता है। विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से
बचने के लिए मोबाइल का अनुचित प्रयोग न करने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी
किसी के साथ भी सांझा ना करने के लिए जागरूक किया। ट्रैफिक ताऊ ने ट्रैफिक नियमों
का पालन करने और नाबालिगों को गाड़ी न चलाने के लिए भी प्रेरित किया। पुलिस
अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए तथा हेल्पलाइन नंबर भी
दिए । पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत
कियाऔर हर परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखने की सीख दी । यह कार्यक्रम
विद्यार्थियों व सभी अध्यापकों के लिए बहुत ज्ञानवर्धक रहा। ट्रैफिक ताऊ के साथ
विद्यार्थियों ने आत्म सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम

के अंत में प्रधानाचार्य श्री बिमल कुमार दास द्वारा हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों
का धन्यवाद किया गया ।