फरीदाबाद के रामजी बाली बने हिन्दु स्टडीज कमेटी के सदस्य

फरीदाबाद। महाराजा सयाजी राव विश्वविद्यालय गुजरात में शुरू होने वाले हिन्दु स्टडीज पाठयक्रम की कमेटी के सदस्य के रूप में एनएसडी बनारस के सैंटर डायरेक्टर फरीदाबाद एनएच-5 निवासी रामजी बाली को नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. वी के श्रीवास्तव ने रामजी बाली को नियुक्त किया है। आपको बता दें कि रामजी बाली एक बेहतरीन अभिनेता है जिन्होनें अपने अभिनय से कई बार फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। अभी हाल ही में रामजी बाली को नई शिक्षा नीति के मानद सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया गया था। कमेटी का कार्य विश्वविद्यालय में शामिल नए विषय हिन्दु स्टडीज के पाठयक्रम का निर्धारण रहेगा।