*सांसद खेल महोत्सव से आमजन को जोड़ने के लिए 14 मई को प्रातः 6:00 बजे सेक्टर-12 खेल परिसर से एक विशाल मैराथन*:-
*केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सहित तमाम विधायक गण करेंगे शिरकत*:-
*आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 20 से 22 मई तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन*
*- सांसद खेल महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं में फरीदाबाद और पलवल ज़िलों के खिलाड़ी ले सकते हैं हिस्सा*
फरीदाबाद, 11 मई। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि
सांसद खेल महोत्सव से आमजन को जोड़ने के लिए 14 मई को प्रातः 6:00 बजे सेक्टर-12 खेल परिसर से एक विशाल मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर शिरकत करेंगे।
जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,बङखल की विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, तिगाव के विधायक राजेश नागर, पृथला के विधायक नयन पाल रावत,एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा, पलवल के विधायक दीपक मंगला, हथीन के विधायक प्रवीण डागर,होडल के विधायक जगदीश नायर शिरकत करेंगे। जबकि बीजेपी के फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड, बीजेपी पलवल के जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जेजेपी के फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, जेजेपी के पलवल के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सरौत शिरकत करेंगे।
इस मैराथन में क्षेत्र के हजारों बच्चे, बुजुर्ग, युवा व महिलाएं शामिल होंगी।
आपको बता दें कि आज़ादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव 20, 21 व 22 मई को आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में जो भी टीमें अथवा खिलाड़ी शामिल होना चाहते हैं उनके लिए हडल ऐप ( hudle: https://hudle.in/pages/sansad- khel-mahotsav ) पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए यह ऐप गत 4 मई से आगामी 15 मई तक खुला रहेगा। सांसद खेल महोत्सव में टीमों की एंट्री फीस ₹500 रूपये और एक कल खेल की एंट्री फीस ₹200 रूपये निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में फरीदाबाद और पलवल दोनों जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।
उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में टीम गेम में प्रथम विजेता टीम को 31,000 रुपए व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21000 रुपए इनाम दिया जाएगा। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11,000 रुपए की धनराशि का इनाम दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर एकल खेल में प्रथम विजेता खिलाड़ी को 5100 रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3100 रुपए व तीसरे विजेता खिलाड़ी को 2100 रुपए धनराशि का इनाम दिया जाएगा।
उपायुक्त जितेंद्र यादव ने आगे बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 20 से 22 मई तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव में बास्केटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन पैरा, फुटबॉल, एथलेटिक, सर्कल कबड्डी, बैडमिंटन, टग ऑफ वार, खो-खो, वॉलीबॉल खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। रजिस्ट्रेशन व अधिक जानकारी के लिए https://hudle.in/pages/sansad- khel-mahotsav इस लिंक को खोलें।
