32 वर्षीय गुमशुदा व्यक्ति को क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने तलाश कर किया परिजनों के हवाले

 

फरीदाबाद-डीसीपी श्री नरेंद्र कादयान के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सब इंस्पेक्टर सरजीत सिंह की टीम ने 32 वर्षीय गुमशुदा व्यक्ति को तलाश कर परिजनों के हवाले करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के एसजीएम नगर में रहने वाला व्यक्ति घर में आपसी कलह के कारण 14 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं निकल गया था। परिजनों के द्वारा जिसके गुम होने की सूचना थाना एसजीएम नगर में दी गई थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर गुमशुदा व्यक्ति की तलाश की जा रही थी।

मामले की कार्यवाही क्राइम ब्रांच कैट के द्वारा की गई जिसमें क्राइम ब्रांच कैट ने गुमशुदा व्यक्ति को अपने सूत्रों के माध्यम से फरीदाबाद के सेक्टर 30 का पता लगाया। गुमशुदा व्यक्ति को फरीदाबाद से बरामद कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के सामने व्यक्ति से पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि वह घर में आपसी कलह के कारण घर से बिना बताए निकल गया था। जो अब अपने परिजनों के साथ जाना चाहता है।

व्यक्ति के परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया। कानूनी प्रक्रिया के उपरांत व्यक्ति को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।