मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (ह०) फरीदाबाद द्वारा थाना चांदहट जिला पलवल तथा थाना SGM नगर फरीदाबाद एरिया में राशन डिपोधारक के पास ज्यादा स्टॉक पाए जाने पर की गई कार्यवाही बारे

Faridabad : गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव ककड़ीपुर जिला पलवल में राशन डिपोधारक द्वारा कम राशन दिया जा रहा था मौका पर चैक किया जाए तो स्टॉक से ज्यादा राशन मिलेगा।
इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (ह०) फरीदाबाद द्वारा श्री प्रहलाद सिंह निरीक्षक व श्री योगेश कुमार उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पलवल व स्थानीय पुलिस के साथ गांव ककड़ीपुर के राशन डिपो को चैक किया गया। मौका पर गांव ककड़ीपुर से फतेहपुर बिल्लोच जाने वाले रास्ते पर बनी दुकानों में राशन डिपो बनाया हुआ था। जिसके डिपोधारक का नाम राकेश पुत्र श्री सुभाष है। मौका पर राशन वितरण किया जा रहा था। खाद्य निरीक्षक द्वारा स्टॉक का मिलान किया गया जो करीब 6 किवंतल गेंहू अधिक पाया जाने पर प्रहलाद निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पलवल की तहरीर पर राकेश डिपोधारक के विरुद्ध थाना चांदहट जिला पलवल में अभियोग अंकित किया गया है।
👉🏻दूसरी रेड आदर्श कॉलोनी NH-4, NIT फरीदाबाद में सुनील जैन राशन डिपोधारक द्वारा कम राशन दिया जाता है जिसे मौका पर चैक किया जाए तो स्टॉक से माल कम या ज्यादा मिलेगा। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (ह०) फरीदाबाद द्वारा श्री दीपक सोनी निरीक्षक व श्री सन्दीप कुमार उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद व स्थानीय पुलिस के साथ सुरेश जैन लाइसेंस no 808 आदर्श कॉलोनी के राशन डिपो को चैक किया गया। मौका पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक द्वारा डिपोधारक को अलॉट किये गए राशन व वितरण किये गए राशन का मिलान किया गया। मौका पर डिपोधारक ने बताया कि उसे माह मई का कुछ राशन दिनांक 29.04.2022 को भेजा गया है, जिस बारे बिल पेश करने को कहा गया लेकिन उससे सम्बंधित कोई बिल पेश नही कर सका। जो राशन डिपो पर रिकॉर्ड अनुसार 138 किवंतल गेहू ज्यादा, 323 किलोग्राम नमक कम, 43 किलोग्राम चीनी कम पाई गई। राशन डिपोधारक द्वारा राशन वितरण में अनियमितता करने पर दीपक सोनी निरीक्षक खाद्य एव आपूर्ति विभाग की तहरीर पर राशन डिपोधारक सुरेश जैन के विरुद्ध अभियोग संख्या 185 दिनांक 30.04.2022 धारा 7-10-55 आवश्यक वस्तु अधिनियम थाना SGM नगर फरीदाबाद में अंकित किया गया है जी।