फरीदाबाद, 29 अप्रैल। उड़ान एनजीओ ने समाज सेवा के 10 वर्ष पूर्ण करने की खुशी को केक काटकर मनाया। एनजीओ की एजीएम में सभी मेंबर्स हर्षोल्लास से सम्मिलित हुए। मीटिंग में उड़ान एनजीओ द्वारा किए गये सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। उड़ान की नयी टीम का चुनाव किया गया।
उड़ान की पूर्व प्रेसिडेंट राजबाला सरधाना ने बताया की आज से दस पूर्व कुछ समाजसेवी महिलाओं ने उड़ान का गठन किया और तभी से लेकर अब तक हमारा एनजीओ निरंतर समाज सेवा में कार्यरत है। मुख्य रूप से उड़ान शिक्षा के क्षेत्र में ‘उड़ान फ्यूचर एकेडमी’ चलाकर समाज के कमजोर जरूरतमंद वर्ग के विद्यार्थियों को सहायता उपलब्ध करा रहा है। इसके अतिरिक्त उड़ान हृत्रह्र के द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सार्थक करते हुए ‘आर्य कन्या गुरुकुल हसनपुर’ की समय-समय पर सहायता की जाती है। उड़ान के द्वारा प्रतिवर्ष ‘दिवाली मेला’ और ‘तीज मेला’ का भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं को जोडक़र ‘महिला शक्तिकारण’ का कार्य किया जाता है। उड़ान द्वारा समय-समय पर हेल्थ कैम्प, आई कैम्प और ब्लड डोनेशन कैम्प आदि लगवाकर समाज को लाभान्वित किया जाता है। इसी प्रकार समाज सेवा के अनेक प्रकार के कार्य जैसे फूड फेस्टिवल, पुस्तक वितरण, कन्या विवाह आदि उड़ान एनजीओ द्वारा किए जाते हैं। कोरोना काल में भी उड़ान एनजीओ द्वारा भारी मात्रा में जरूरतमंदों को भोजन और राशन का वितरण लगातार पिछले दो वर्षों से जारी है, जिसमें उड़ान के सभी मेम्बजऱ् बढ़चढक़र भागीदारी निभाते हैं। उड़ान एनजीओ द्वारा पुराने वस्त्रों को नए रूप में ढालकर प्रयोग के योग्य बनाने का अभियान ‘प्रत्यर्पण’ चलाया जा रहा है।
उड़ान एनजीओ की नई टीम में प्रेसिडेंट मीनाक्षी गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट राजबाला सरधाना, वाइस प्रेसिडेंट सारिका गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी साधना जैन और कोषाध्यक्ष अंजना रावत को चुना गया। उड़ान एनजीओ के इग्जेक्युटिव मेम्बर्ज़ कविता, आभा, सुनीता, एकता, स्नेहलता, अनीता, ममता, बबीता, रितु, प्रतिभा, अंशु, संज्ञा, रितिका, कनिका, आरती, सुपर्णा, सुरुचि, शिखा और अंजू सभी उपस्थित रहे। सभी इग्ज़ेक्युटिव एनजीओ के कार्यों में पूर्ण भागीदारी निभाते हैं और सभी मेंबर्स उड़ान एनजीओ के आधार स्तम्भ हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से रेनु बाला, जसमिंदर, सुषमा, गोल्डी, प्रिया, दीपिका, रितु, अमरजोत, प्रतिभा रेखा, मनीषा, मोनिका और भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
