कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर कॉलोनियों में सड़कों की हालत का लिया जायजा
सुनी लोगों की समस्याएं :-
बल्लभगढ़,28 अप्रैल ।
प्रदेश के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर शहर की कॉलोनियों में सड़कों की हालत का जायजा लिया।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सूबेदार कॉलोनी और ऊंचा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि सूबेदार कालोनी की इस मुख्य सड़क पर सीवर डलने का काम पूरा हो गया है। अब अगले महीने सड़क को बनाने के कार्य का शुभारंभ करेंगे।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज वीरवार को दोपहर चिलचिलाती धूप में बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि चिलचिलाती धूप हो या बारिश प्रदेश की मनोहर सरकार विकास कार्यों को लेकर के अलर्ट है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करना ही मुख्य उद्देश्य है।
आज वीरवार को सूबेदार कालोनी में सड़क के किनारे फुटपाथ पर लोगो के साथ बैठकर ही कालोनीवासियों की समस्याएं सुनी। कालोनीवासियों ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार जताया।
इस मौके पर पारस जैन, बृजलाल शर्मा, सतवीर शर्मा,जोगेंद्र रावत सहित कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
