पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अपने जन्मदिन किया सामूहिक प्रीतिभोज ओर थैलीसिमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन
फ़रीदाबाद के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को सेक्टर 16 सागर सिनेमा स्थित कार्यालय पर सभी के साथ एक सामूहिक प्रीतिभोज ओर थैलीसिमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया।इस आयोजन में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने शिरकत की ओर विपुल गोयल को उनके जन्म दिवस पर बधाई दी।विपुल गोयल ने ओम प्रकाश धनखड़ को पगड़ी पहनकर व गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया।विपुल गोयल के जन्मदिवस कार्यक्रम में फरीदाबाद पहुंचे हरियाणा भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहां की जिनकी पार्टी में गुटबाजी रहती हो। उस पार्टी के लोग कहां टिक पाते हैं। पहले तो अनुसूचित जाति अध्यक्ष पर दो लोगों को रखकर काम नहीं करने दिया। अशोक तंवर कांग्रेस पार्टी में बेआबरू हो गए थे जिन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। कुमारी शैलजा को कार्यकारणी तक नही बनाने दी और उन्हें भी उनके अध्यक्ष पद से निकाल दिया। आनुसूचित वर्ग जाति के लोगों के साथ हरियाणा में कॉंग्रेस पार्टी किस तरह का रवाईया है यह सब अनुसूचित जाति वर्ग देख रहा है। कांग्रेस पार्टी में सभी लोग अपने अपने एजेंडे पर काम करते हैं। पार्टी के साथ मिलकर काम नहीं करता। इसीलिए कांग्रेस पार्टी आज लुप्त होती जा रही है।वही गुरुग्राम में होने वाले केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने वाले कार्यक्रम पर भी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहां केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर 21 लाख लोगों से संपर्क करेंगे। 2 लाख लोगों को 5 मई से और 25 मई के बीच में संपर्क किया जाएगा,, यह जिम्मेदारी सभी नेताओं और लोकसभा सदस्य के साथ-साथ बड़े नेताओं को दी जाएगी। 26 मई को हर बूथ पर 100 लोगों के साथ संपर्क करेंगे। इसी के साथ तीन हप्ते में 21 लाख लोगों से संपर्क करके केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को हरियाणा के 21 लाख लोगों तक यह योजनाएं पहुंचाएंगे। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक इस योजना को पहुंचाएंगे।
