आरडब्लूए सेक्टर-37 द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थय जांच शिविर

फरीदाबाद। आरडब्लूए सेक्टर-37 द्वारा सर्वोदय हेल्थकेयर के सहयोग से निशुल्क स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन सामुदायिक भवन सेक्टर-37 में किया गया। इस निशुल्क स्वास्थय जांच शिविर में सर्वोदय हेल्थकेयर के अनुभवी डाक्टरों की टीम जिसमें आयुष गुप्ता,अभिनव कत्याल व मधुर भाटिया द्वारा लगभग 135 लोगों के मधुमेह,किडनी,आखों,बीपी व इसीजी की जांच की गई। इस मौके पर आरडब्लूए प्रधान अर्जुन वालिया,महामंत्री दलबीर अग्रवाल,कोषाध्यक्ष सुभाष गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर आरडब्लूए प्रधान अर्जुन वालिया ने कहा कि सर्वोदय हेल्थकेयर के डाक्टरों की टीम बहुत ही नेक व सराहनीय काम कर रही है लोगों को मुफ्त स्वास्थय जांच करके। उन्होनें कहा कि इस शिविर का 135 लोगों ने लाभ उठाया है और में इस शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों का तहे दिल से धन्यवाद करता हुं। उन्होनें कहा कि एक छत के नीचे मिल रही इतनी स्वास्थय संबधी सुविाधाओं से लोग खुश है और आरडब्लूए सेक्टर-37 को दुआएं दे रहे है। उन्होनें कहा कि आने वाली 26 अप्रैल को भी अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान(आर्युवेदिक) द्वारा लोगों की सुविधा के लिए शिविर लगाया जाएगा। इस अवसर पर महामंत्री दलबीर अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि बिमारियों को अपने शरीर से खत्म करना है तो प्रात: के समय घूमना आवश्यक है, तभी हमारे शरीर में होने वाली बिमारियों से बचा जा सकता है। उन्होनें कहा कि जो व्यक्ति अपने शरीर के प्रति जागरूक नहीं होता उसे बिमारियों का सामना करना पड़ता है। जब तक हमारा शरीर हष्ट पुष्ट नहीं रहेगा तब तक हमारा कोई भी काम करने का मन नहीं करेगा। इस मौके शिविर का लाभ उठाने वाले लोगों ने आरडब्लूए प्रधान अर्जुन वालिया की टीम का कोटि कोटि धन्यवाद करते हुए कहा कि यह टीम हमेशा लोगों की भलाई के बारे में सोचती है और हमेशा सभी लोगों को साथ लेकर चलती है। इस अवसर पर ज्ञानचन्द भड़ाना,श्याम सुन्दर जेटली,राजेन्द्र मावी,कुलभूषण,डॉ हरिओम शर्मा,लखन सिंह,एसएन मिश्रा,श्रीमति अनिता अग्रवाल व सर्वोदय हेल्थकेयर की तरफ से नितिन अग्रवाल,तरूण मौजूद थे।