बाघौला में आगजनी में 3 भैंसों व एक गाय की जलने से मौत


विधायक नयनपाल रावत ने मौके पर पहुंचकर पीडि़तों को दी एक लाख की सहायता
फरीदाबाद।
 पृथला क्षेत्र के गांव बघौला में हुई आगजनी में तीन भैंसों व एक गाय जलने से मौत हो गई। उक्त आगजनी किस कारण हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है परंतु बिजली विभाग की तारों के चलते उक्त आगजनी होना बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों डीएसपी अनिल कुमार, एसएचओ धर्मचंद आदि को मौके पर बुलाकर मामले की जांच के आदेश दिए तथा मौके पर ही पलवल के जिला उपायुक्त से भी बात करके इसकी जांच करवाने की बात कही। श्री रावत ने इस आगजनी में अपना पशुधन खोने वाले प्रकाश सैनी, रोहताश सैनी, दिनेश सैनी व सुंदर सैनी आदि को विधायक नयनपाल रावत ने निजी कोष एक लाख रूपए देने देने की घोषणा की और उन्हें विश्वास दिलाया कि इस घटना की स्पष्ट जांच करवाई जाएगी और उन्हें सरकार से भी उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि पृथला क्षेत्र उनका परिवार है और परिवार के सुख-दुख में शामि होना उनका दायित्व है क्यांकि आज जो वह विधायक बने है, वह क्षेत्र की जनता के आर्शीवाद की बदौलत ही है इसलिए क्षेत्र के लोगों की देखभाल करना भी उनका फर्ज है। इस मौके पर कुमरपाल, सुंदर मास्टर, तेजन, ललित, ज्ञान कौशिक, दिगम्बर चौधरी, लक्ष्मण आदि मौजूद थे।