गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को वितरित किया पोषित आहार

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा की मुहिम आरंभ की गई है, जिसके तहत महिलाओं एवं बच्चों में कुपोषण को समाप्त करने के लिए पूरे भारत में अभियान चलाए जा रहा है। राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन के निर्देशानुसार सभी प्रदेशों में पोषण अभियान को महिला मोर्चा द्वारा 19 अप्रैल से शुरू किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के नेतृत्व में हरियाणा महिला मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष यादव और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा श्रीमति सुमित्रा चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला फरीदाबाद प्रभारी श्रीमती प्रवीन जोशी, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के निर्देशानुसर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती राजबाला सरदाना के नेतृत्व में व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मेघना श्रीवास्तव, संयोजक पोषण अभियान के संयोजन में महिला मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर छोटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मेवला ,सराय , पाली ,डबुआ ,बल्लभगढ़ ,आदर्श नगर ,एन एच ,सीकरी, अजरौंदा आदि मंडलों में स्थित अनेकों आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषित आहार की सेवा प्रदान की गई। राजबाला सरदाना ने इस अभियान के विषय में बताया कि भाजपा महिला मोर्चा कुपोषण के खिलाफ यह कार्यक्रम निरंतरता के साथ करती रहेगी। जिला महामंत्री श्रीमती ममता राघव ने इस पुनीत कार्य के लिए महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षो की सराहना की। कार्यक्रम में चित्रा शर्मा जी,ममता श्रीवास्तव जी जिला सचिव निर्मल दुवे,जिला कार्यकरणी सदस्य मालती जी आदि की विशेष उपस्थिति रही। मेघना श्रीवास्तव ने बताया कि कुपोषण एक अंतर्राष्टीय समस्या है। यदि हम आम नागरिक कुपोषण के खिलाफ एक जुट होकर एच्छिक रूप से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए अपने आस पास के लोगो की सहायता करते है तो हमारे देश में कुपोषण का स्तर बहुत कम हो सकता है। मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा डबुआ,मनीषा,उपाध्यक्ष सुनीता पाल पाली मंडल अध्यक्ष संगीता ,महामंत्री वंदना, बबली अग्रवाल आदर्श नगर, दीप भाटिया बडख़ल,अंजू गुप्ता बल्लभगढ़,रेणु मालिक अजरौंदा ,चंद्र प्रभा सीकरी , मेवला मंडल अध्यक्षा श्रीमती साधना शर्मा महामंत्री रीता वर्मा महामंत्री आरती गहलोत उपाध्यक्ष नीतू सिंह मंत्री सीमा और गीता तिवारी, साराय मंडल अध्यक्ष संतोष भारद्वाज आदि महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने अपनी मंडल पदाधिकारी महिलाओं के साथ मिलकर उत्साह पूर्वक कार्यक्रम किया गया साथ ही जिले व मंडल के समस्त महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व को महिला मोर्चा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया ।