तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन मे होगा मंथन।
फरीदाबाद। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन फरीदाबाद के जक्कोपुर स्थित रावल इंस्टिट्यूशन में होने जा रहा है। 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक होने वाले अधिवेशन में संघ दृष्टि से 37 राज्यों के 200 से अधिक दायित्व वान कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस ने बताया की हरियाणा के कार्यकर्ताओं विशेषकर फरीदाबाद जिले के कार्यकर्ताओं के विशेष आग्रह पर इस बार फरीदाबाद में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का राष्ट्रीय अधिवेशन कराया जा रहा है। यह फरीदाबाद और हरियाणा के कार्यकर्ताओं के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। अरावली गोल्फ क्लब एनआईटी फरीदाबाद में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अधिवेशन के बारे जानकारी देते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस ने कहा कि 21 अप्रैल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अलावा प्रांतों के प्रमुख विशेष पदाधिकारी भाग लेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सभा में राष्ट्रीय स्तर पर आगामी वर्ष के लिए किए जाने वाले कार्यों की योजना बनाई जाएगी। साथ ही वर्ष 2021-22 में हुए उल्लेखनीय कार्यों पर चर्चा की जाएगी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के जकोपुर स्थित रावल से इंस्टिट्यूट में होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से 200 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। जो विभिन्न विषयों पर अपने अपने क्षेत्र में हुई विशेष उपलब्धियों को सभी के साथ साझा करेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन का सबसे महत्वपूर्ण उद्घाटन सत्र 22 अप्रैल उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलन केंद्रीय भारी उद्योग एवम ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के द्वारा किया जाएगा। उनके साथ पलवल के भाजपा विधायक दीपक मंगला विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। 22 अप्रैल को प्रथम सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक चलेगा जिसमें आए हुए तमाम कार्यकर्ताओं का परिचय होगा। तत्पश्चात अलग-अलग समय अवधि के चार अन्य सत्र होंगे जिसमें सबसे महत्वपूर्ण सत्र शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक होगा जिसमें स्वाबलंबी भारत अभियान रोजगार सृजन पर माननीय सतीश जी (राष्ट्रीय सह संगठन स्वदेशी जागरण मंच) का विस्तृत व्याख्यान होगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भी इस वर्ष संपूर्ण देश में रोजगार सृजन पर कार्य करेगी। 22 अप्रैल को अंतिम सत्र 9:15 बजे से 10:00 बजे तक होगा उसके बाद भोजन और फिर रात्रि विश्राम होगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर जी सबनीस,(प्रचारक) अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप बंसल प्रदेश अध्यक्ष नवीन जैन गुरुदत्त गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष, मुनेश शर्मा हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री,(स्वास्थ्य विभाग) की गरीमामयी उपस्थिति रही।
