वैशाख, कृष्ण प्रतिपदा पर हुआ भव्य रूद्राभिषेक- डॉ.आर एन सिंह 

देव भूमि उत्तराखंड के डाकपत्थर से लाए गए पवित्र यमुना जल एवं हरिद्वार, हरि की पौड़ी से लाए गए पवित्र गंगा जल के सम्मिश्रण से वैशाख, कृष्ण प्रतिपदा के शुभ अवसर पर एन आई टी बस स्टैंड स्थित काली मंदिर में देवाधिदेव महादेव का भव्य रूद्राभिषेक किया गया। तदोपरांत यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने मंदिर के मुख्य पुजारी को पवित्र यमुना जल एवं पवित्र गंगा जल भेंट किया। जन जागृति के माध्यम से यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए यमुना रक्षक दल देव भूमि उत्तराखंड के डाकपत्थर से लाए गए पवित्र यमुना जल एवं हरिद्वार, हरि की पौड़ी से लाए गए पवित्र गंगा जल के सम्मिश्रण से फरीदाबाद के प्राचीन शिव मंदिरों में देवाधिदेव महादेव का भव्य जलाभिषेक कर पवित्र जल मंदिर समिति को भेंट कर रहा है।