फरीदाबाद। डीसीपी एनआईटी नीतिश अग्रवाल ने बैंकों और एटीएम की सुरक्षा को लेकर सभी थाना प्रबन्धक को निर्देश दिए की बैंक मैनेजर से मीटिंग कर बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसी कड़ी में कोतवाली थाना प्रबंधक,दुर्गा शक्ति टीम व डीसीपी के रीडर एएसआई सुंदर ने थाना कोतवाली क्षेत्र के बैंको का निरीक्षण कर बैंक मैनेजर और उनके स्टाफ को सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सावधानी बरतने बारे जरूरी टिप्स दिए। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया बैंक मैनेजर को हिदायत दी गई है कि वह स्वयं या अनस्टॉप के द्वारा सीसीटीवी कैमरा दोबारा कवर किए गए दृश्यो /फुटेज निगरानी रखें कैश काउंटर व लोगों की गतिविधियों को कॉल करने वाले फुटेज को अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर जूम करके रखें ताकि संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अक्सर देखा गया है कि ठगी करने वाले लोग बैंक में आकर बैठ जाते है और लोगों से पैसे हड़पने की फिराक में रहते है। कुछ भोले और कम पढ़े लिखे लोगो को मदद करने के नाम पर, ऐसे ठग अपना शिकार बनाते हैं। कई बार बैंककर्मी पैसे जमा करने आए व्यक्ति को एटीएम मशीन में पैसा जमा कराने भेज देते हैं अपने शिकार की तलाश में बैंक में मौजूद कुछ ठग ऐसे व्यक्तियों को पैसा जमा कराने की मदद के नाम उनके साथ हो लेते हैं और एटीएम मशीन में पैसा व्यक्ति के खाते में जमा ना करके अपने खातों में जमा कर लेते हैं और भोले लोगों को अपने ठगी का शिकार बना लेते है। बैंक में उपस्थित ठग मशीन में पैसे जमा करने वाले व्यक्तियों को बीच रास्ते में ही अपने जाल में फसा लेते है।थाना प्रबन्धक ने इस वारदात से बचने के लिए कहा कि आप लोगो को मशीन में पैसे जमा करने के लिए भेजते समय गार्ड को बुलाकर उनके साथ भेजे ताकि किसी के साथ इस तरह की वारदात ना हो सके। बैंक मैनेजर बैंक के अंदर अपने ग्राहकों की पैसे की सुरक्षा को सुनिश्चित करें और गार्डों को समय-समय पर ब्रीफ करते रहे कि बैंक में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर निगरानी रखें। अगर कोई व्यक्ति बैंक में बीना कारण घूमता दिखाइ दे तो उसे बैंक में आने का कारण पूछे अगर वह उचित कारण नही बता पाता है तो थाना पुलिस को सूचित करे। उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले करे।
