यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने उत्तराखण्ड के डाकपत्थर बैराज से लाया गया पवित्र यमुना जल हरियाणा सरकार के निवर्तमान पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल को भेंट किया। डॉ.आर आर एन सिंह ने निवर्तमान पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल द्वारा हाल ही आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यमुना जी की निर्मलता एवं अविरलता के संदर्भ में दिए गए बयान के बाबत ध्यान आकृष्ट कराते हुए आग्रह किया कि 1994 में हुए यमुना जल बंटवारे की विसंगतियों को दूर कराने के साथ ही निर्मलता के सभी आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। डॉ.आर एन सिंह ने विपुल गोयल को अवगत कराया कि डाकपत्थर से लेकर हथिनी कुण्ड तक यमुना जी में पवित्र यमुना जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है फिर भी फरीदाबाद से लेकर वृंदावन, मथुरा आदि त्रस्त क्यो हैं। व्यापक जीव कल्याण के दृष्टिगत शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। डाकपत्थर बैराज से लाया गया पवित्र यमुना जल फरीदाबाद के मंदिरों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों को भेंट कर यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के लिए व्यापक जन मानस तैयार किया जाएगा। हरियाणा सरकार के निवर्तमान पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के मुद्दे को सही मंच पर सम्यक तरीके उठाने के लिए स्वयं कृतसंकल्पित बताते हुए आवश्यक कदम उठाने के हर संभव प्रयास करने को अपना कर्तव्य बताए।
