अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरियाणा प्रान्त कार्यकारिणी की घोषणा               

फरीदाबाद-06अप्रैल, 2022: रावल इंस्टीट्यूशन, जक्कोपुर, फरीदाबाद में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरियाणा की एक बैठक हुई। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमान प्रदीप बंसल ने हरियाणा प्रान्त की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। यह कार्यकारिणी 3 वर्ष तक कार्य करेगी। जिसमें निम्न दायित्व इस प्रकार है। नवीन जैन प्रान्त अध्यक्ष (हिसार) प्रान्त उपाध्यक्ष गुरुदत्त गर्ग ( पलवल ) संगठन मंत्री मुनेश शर्मा  (फ़रीदाबाद) प्रान्त सचिव प्रमोद कुमार ( पानीपत ) सह सचिव अनिल गोयल (सोनीपत) महिला प्रमुख अल्का गुप्ता  ( पलवल ) कोषाध्यक्ष भगवान सिंह  (बल्लभगढ़)।
प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य डॉ प्रताप सिंह पवार (करनाल) एल.सी. चौहान (यमुनानगर) अंशु महेंद्र (फ़रीदाबाद) डॉ रमेश गोयल (करनाल)
कार्यकारिणी की घोषणा के बाद हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय साधारण सभा 22-24 अप्रैल 2022 की व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई। अंत में सभी प्रान्त कार्यकारिणी के सदस्य और विभिन्न जिलों से पधारे कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल ने मार्गदर्शन किया। बैठक कल्याण मन्त्र के साथ सम्पन्न हुई।