देश की जानी मानी संस्था राष्ट्रीय कवि संगम और संभार्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक शाम राम के नाम और शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन आने वाली 4 मार्च को डी ए वी पब्लिक स्कूल सेक्टर 14 के महात्मा हंसराज सभागार में हरियाणा कला परिषद के सहयोग से करवाया जाएगा। राष्ट्रीय कवि संगम के दिल्ली और हरियाणा के प्रभारी और कला प्रेमी श्री मनमोहन गुप्ता ने बताया कि इस तरह का अनूठा कवि सम्मेलन आज तक देश मे कभी नही हुआ, कवि सम्मेलन की खास बात यह कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रखला में ये सम्मेलन शहीदों को तो समर्पित रहेगा साथ ही भगवान राम की महिमा को भी आम लोगो तक पहुँचायेगा। कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के कवि हिस्सा लेंगे। जिनमे कवि दिनेश रघुवंशी, बलजीत कौर तन्हा, विनय विनम्र, पी के आज़ाद, विकास यश कीर्ति, प्रियंका ॐ नंदनी, कोमल वत्स, उन्नति भारद्वाज अपना काव्य पाठ करेंगे। संभार्य फाउंडेशन के अध्यक्ष और रंगकर्मी अभिषेक देशवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार में राज्य मंत्री माननीय कृष्णपाल गुज्जर जी होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता डी ए वी पब्लिक स्कूल सेक्टर 14 की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता गौतम जी करेंगी। कार्यक्रम 4 मार्च शाम 5:30 बजे से शुरु होगा। कार्यक्रम को मुख्य रूप से संस्था राष्ट्रीय कवि संगम की देख रेख में आयोजित किया जा रहा है।
