सीबीएसई 10वीं की टर्म 2 परीक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

फरीदाबाद, इस शैक्षणिक सत्र के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) टर्म -2 बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से निर्धारित है। नारायण ई-टेक्नो स्कूल, फरीदाबाद में ‘नारायण ग्रुप’ द्वारा कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का संचालन किया गया। इस कार्यक्रम में नारायण शैक्षिक संस्थानों की निदेशक सुश्री शरणी नारायण पोंगरू मुख्य अतिथि थीं और उन्होंने छात्रों को अपनी शंकाओं को दूर करने का तरीका बताया। उन्होंने टर्म-II सीबीएसई बोर्ड की अंतिम परीक्षा 2022 की तैयारी के लिए कई सुझाव और रणनीतियां भी बताईं।इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सभी विषय के विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से दिए गए। छात्रों ने नारायण के सिस्टमैटिक माइक्रो शेड्यूल और एकेडमिक प्लानर के लिए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। रिपिटेड क्युमूलेटिव रिविजन्स और समय पर त्रुटि सुधार ने उन्हें टर्म-II अंतिम परीक्षाओं का सामना करने के लिए पर्याप्त आश्वस्त किया है। प्रिंसिपल सुश्री नेहा, सुश्री अपूर्वा और स्टाफ सदस्यों ने इन परीक्षाओं में बच्चों की सफलता की कामना की। यह प्रोग्राम एक स्ट्रेस बस्टर था जिसे अभिभावकों ने भी खूब सराहा व पसन्नता की।