फरीदाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सैक्टर – 12 फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती व श्रद्धेय गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर शत शत नमन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन महानुभावों की मेहरबानी से हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। सभी से निवेदन इनकी जयंती व पुण्यतिथि पर नमन अवश्य करें हमे इनके आदर्श मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर पं कर्ण पाराशर इंजिनियर, पं चन्द्रशेखर, पं रामजीलाल, पं आशीष, पं ओमबीर, पं कमल, पं रवि, पं रामानुज, पं समीर, पं रोहित सहित अन्य उपस्थित रहे ।
