सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. रवि हाण्डा हुए “चाणक्य सम्मान” से अलंकृत 

आई एम टी तथा आई एल आर के निदेशक डॉ. रवि हाण्डा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चाणक्य सम्मान से अलंकृत किए गए। यह सम्मान चाणक्य लाइव चैनल द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एस.एस. बांगा के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। आई एम टी तथा आई एल आर के निदेशक डॉ. रवि हाण्डा पिछ्ले ढाई दशकों से प्रबंधन, कम्प्यूटर एवं विधि शिक्षा के क्षेत्र में अमिट कृतिमान स्थापित कर शहर का नाम गौरवान्वित करने के साथ-साथ स्थानीय छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने का नेक कार्य कर रहे हैं। डॉ. रवि हाण्डा के इस उपलब्धि पर शहर के शिक्षाविद् एवं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी है।