जैन मुनियों का आर्शीवाद कर मनुष्य होता है भवसागर से पार : मूलचंद शर्मा

कैबिनेट मंत्री ने किया जैन आदिनाथ नीलय धर्मशाला का लोकार्पण
फरीदाबाद, 13 फरवरी । जैन मुनियों का आशीर्वाद मिलना बड़े ही सौभाग्य की बात है, जैन मुनियों का आशीर्वाद प्राप्त कर आदमी भवसागर से पार होता है। यह शब्द रविवार को हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने जैन आदिनाथ नीलय धर्मशाला के लोकार्पण के समय व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने जैन मुनियों का आशीर्वाद प्राप्त कर उनसे आशीर्वाद लिया और देश प्रदेश में सुख शांति की प्रार्थना और कामना की । परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि जैन समाज हमेशा से सामाजिक धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहा है। फरीदाबाद के सेक्टर 10 जे ब्लॉक में जैन समाज द्वारा बनाई गई जैन आदिनाथ नीलय धर्मशाला का उद्घाटन आज जैन मुनि आचार्य अतिवीर सागर जी महाराज और योग भूषण महाराज व हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा द्वारा रिबन काटकर किया गया। जैन समाज द्वारा जैन साधुओं के निवास के लिए बनाई गई 250 सौ गज की भव्य 3 मंजिला इमारत पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के प्रधान अशोक जैन, उप प्रधान धर्मेंद्र जैन, सुमित जैन ,सुपाश्र्व पाटनी सहित समस्त जैन समाज के लोग मौजूद रहे । इस शुभ मौके पर आचार्य ने परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा का तिलक कर उन्हें आशीर्वाद दिया और निरंतर समाज के लिए कार्य करने का आशीर्वाद दिया।