मनोहर सरकार की बेहतर खेल नीति से निखर रही है ग्रामीण प्रतिभाएं :  नयनपाल रावत


विधायक  ने की एक करोड़ से इंडोर स्टेडियम बनवाने की घोषणा
फरीदाबाद।
 हरियाणा भंडारण के चेयरमैन एवं पृथला से विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा खिलाडिय़ों के लिए अच्छी खेल नीति बनाने का ही परिणाम है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभाएं निखरकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में जहां खिलाडिय़ों को खेल सुविधाओं से वंचित रखा जाता था वहीं मनोहर सरकार में बेहतर खेल नीति के चलते ही आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खिलाड़ी हरियाणा का डंका बजा रहे है। श्री रावत गांव छांयसा स्थित गुरु चंद्रभान अखाड़ा में ओपन कुश्ती प्रतियोगिता का बतौर मुख्यातिथि उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अंडर-10 क्रिकट वल्र्ड कप विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस टीम में भी हरियाणा के तीन खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और देश का नाम रोशन किया। उन्होंने ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों से परिचय लेते हुए उन्हें सीख दी कि वह खेल को खेल भावना से खेलें क्योंकि खेलों में हार-जीत तो लगी रहती है लेकिन वह भाईचारे की भावना को भी बनाए रखें। इस दौरान श्री रावत ने घोषणा करते हुए कहा कि गांव छांयसा में एक करोड़ की लागत से सुंदर इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा, जिससे युवा खिलाड़ी खेलों में अपना भविष्य बना सके। उन्होंने ओपन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली कमेटी के पदाधिकारियों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में करने से यहां छुपी प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिला है और आने वाले समय में उन्हें आगे बढऩे का मौका मिलेगा। इस मौके पर प्रतियोगिता की आयोजक गुरु चंद्रभान अखाड़ा कमेटी के पदाधिकारियों ने विधायक नयनपाल रावत को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में  छांयसा, झज्जर, सोनीपत, गुुरुग्राम, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, दिल्ली, मथुरा, राजस्थान, अजमेर, पंजाब, जमालपुर, फतेहपुर, पलवल, छत्रशाल, मोहना, झज्जर, फाजलपुर, औरंगाबाद, सिरोना, दुधौला, खजूरका आदि तीन राज्यों से करीब 300 से ज्यादा पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 30 किलो वर्ग से लेकर 66 किलोग्राम वर्ग तक की ईनामी कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस मौके पर कुमरपाल भाटी ब्लाक मेम्बर, जयचंद मेम्बर, सुंदर बोहरे, कोच शेरा ठाकुर, शोभा खलिफा, पवन चंदावली, ब्रजेश छांयसा, अमरपाल, रोहताश, साकेत भाटी, पवन भाटी, ज्ञान कौशिक, दिगम्बर चौधरी सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।