कैंसर से बचाव संभव है बशर्ते, सेहतमंद और सक्रिय जीवनशैली का पालन किया जाए

डॉ रवि के. अरोड़ा, सीनियर कंसल्‍टैंट ओंकोसर्जरी,(Oncosurgery) फोर्टिस एस्‍कॉर्ट्स अस्‍पताल, फरीदाबाद

कैंसर से बचाव संभव है बशर्ते, सेहतमंद और सक्रिय जीवनशैली का पालन किया जाए तथा नियमित रूप से जांच करवाते रहें। ज्‍यादातर कैंसर का कारण जीवनशैली संबंधी गलत आदतें या आनुवांशिक म्‍युटेशन को पाया गया है। हमारे सामने ऐसे रुझान भी आ रहे हैं जिनमें युवाओं में फेफड़े, स्‍तन, अग्‍नाशय (पैंक्रियाज़) के कैंसर घातक साबित हो रहे हैं। तंबाकू की वजह से होने वाली मौतों में करीब एक-तिहाई तंबाकू सेवन, अधिक बॉडी मास, शराब का सेवन, फलों एवं सब्जियों का कम सेवन तथा व्‍यायाम रहित जीवनशैली होता है। नियमित रूप से व्‍यायाम , तनाव घटाने, रेशेदार भोजन, और खासतौर से विटामिन डी एवं विटामिन बी12 युक्‍त भोजन करने से कैंसर की आशंका और आनुवांशिक म्‍युटेशनों के जोखिम को कम किया जा सकता है। हमें शरीर का वज़न बिना वजह अचानक कम होने, एकाएक अत्‍यधिक दर्द या जलन होने जैसे लक्षणों पर भी गौर करना चाहिए तथा ऐसा कुछ भी दिखायी देते ही डॉक्‍टर से जल्‍द-से-जल्‍द सलाह लेनी चाहिए। आरंभिक चरणों में कैंसर का निदान कैंसर के उपचार में काफी मदद करता है।’