पार्षद धनेश अदलक्खा व शिव शक्ति वेलफेयर एसो.ने किया मंत्री का जोरदार स्वागत
फरीदाबाद। फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में नवनियुक्त शहरी निकाय कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता का आज फरीदाबाद आगमन पर वार्ड नंबर 33 के पार्षद एवं हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन धनेश अदलक्खा व शिव शक्ति वेलफेयर एसो. ने सेक्टर-7-10 मार्किट में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के अनुज पंडित टिप्पर चंद शर्मा, एसो. के प्रधान वासदेव अरोड़ा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर धनेश अदलक्खा व वासदेव अरोड़ा ने व्यापारियों के साथ मिलकर कमल गुप्ता का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है, कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने कुछ कड़े फैसले जरूर लिए, लेकिन वह भी आमजन मानस की जान बचाने के लिए किए गए थे। हालांकि अब हरियाणा में कोरोना का संक्रमण कमजोर हो रहा है, जो अच्छी बात है और सरकार फिर से व्यापारियों व दुकानदारों के जरूरतों के हिसाब से नियमों में बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद पहुंचने पर जो मान सम्मान व्यापारियों व दुकानदारों ने उन्हें दिया है, उसे वह हमेशा याद रखेंगे। इस अवसर पर पार्षद धनेश अदलक्खा ने कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता से कहा कि जब नगर निगम चुनाव चल रहे थे, उस दौरान आप यहां मेरे वार्ड में आए थे और सभी लोगों से मेरे पक्ष में मतदान करने को कहा था, जिसका परिणाम यह रहा है कि आज वह लगातार चौथी बार नगर निगम में पार्षद है। उन्होंने कहा कि आज आप मेरे वार्ड और सेक्टर-7-10 मार्किट में आए हैं आपके आने पर उन्हें बहुत खुशी हो रही है और उनका यहां आने पर दिल की गहराईयों से स्वागत करते है। इस इस दौरान उपस्थित जनों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिंदाबाद भारत माता की जय के नारे लगाकर पूरे माहौल को भाजपामय कर दिया
Prev Post
