भाजपा राज में शिकायत करना कहलाता है सरकारी काम में बाधा!

ग्रीवेंस कमेटी ने पत्रकार संदीप भाटिया के खिलाफ दर्ज करवाए गए झूठे मुकदमे को किया रद्द
फरीदाबाद। ग्रीवेंस कमेटी मे पिछले दिनों राष्ट्रीय चैनल के पत्रकार संदीप भाटिया के ऊपर लगाये गए झूठे मुकदमे को लेकर अब ग्रीवेंस कमेटी ने मुकदमे को रद्द कर दिया है। साथ ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रशासन की लापरवाही को स्वीकारा और अवैध निर्माण को तोडऩे के लिए निगमायुक्त को आदेश दे दिए है। एसडीएम बढकल पकंज सेतिया की देखरेख मे बनी कमेटी के सदस्यो ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि जांच मे संदीप भाटिया ने जो नगर निगम मे शिकायत डाली थी वो शिकायत बिल्कुल ठीक थी और संदीप भाटिया के ऊपर जो नगर निगम ने मुकदमा दर्ज करवाया है वो मुकदमा बिल्कुल झूठा है संदीप भाटिया के ऊपर लगे सभी आरोप निराधार है और संदीप के ऊपर दर्ज मुकदमा रद्द होना चाहिए। मामला यह था कि भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर सदा सुर्खियों में रहने वाला नगर निगम फरीदाबाद अब लोगों की शिकायतें हल करने की बजाए उन्हीं पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाने में लगा है। ताज़ा तरीन मामले में एक राष्ट्रीय चैनल के पत्रकार व स्थानीय एन-एच वी निवासी संदीप भाटिया पुत्र विपिन भाटिया ने अपने मोहल्ले के लोगों के साथ एनएच वी के जी व एच ब्लॉक के मकान नंबर 54 व 55 बी0पी0 के बीच की सरकारी गली जो नाले के ऊपर बनी है पर दोनों तरफ गेट लगाकर लोगों के आने-जाने का न केवल रास्ता बंद करने अथवा उसी सरकारी ज़मीन के ऊपर मकान मालिक द्वारा छत भी डालने की शिकायत निगमायुक्त और संयुक्त आयुक्त को दी। यही शिकायत करना पत्रकार संदीप भाटिया को महंगा पड़ गया। गौरतलब है कि शिकायत दर्ज होने के बाद मौका मुआयना करने के लिए जेई योगेश और बीआई बिनेश हुड्डा एक अन्य कर्मचारी के साथ पहुंचे लेकिन कब्जाधारियों को कुछ कहने की बजाय उल्टे स्थानीय निवासियों को ही कब्जाधारी के साथ बातचीत कर मामले को निपटाने की सलाह देने लगे। पत्रकार संदीप भाटिया कई बार मोहल्ले के लोगों के साथ उक्त दोनों अधिकारियों और एसडीओ जीतराम से मिलने नगर निगम के चक्कर काटते रहे और दिनांक 21 सितंबर तक भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मौके पर मौजूद एसडीओ जीतराम व अन्य उन्हें कुछ भी कर लेने के लिए कहा और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी तक भी दे डाली। स्थानीय निवासियों के वहां से लौटने के बाद नगर निगम के जेई योगेश ने पत्रकार संदीप भाटिया व अन्य के खिलाफ थाना स्त्ररू नगर में स्नढ्ढक्र दर्ज करवा दी।
जहां नगर निगम अधिकारियों को जनसमस्याओं को हल करना चाहिए था वहीं उल्टा शिकायतकर्ता के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। हैरानगी की बात यह है कि फरीदाबाद पुलिस ने बिना जांच के धारा 509 तक स्नढ्ढक्र में लगा दी है। धारा 509 मौके पर किसी महिला के होने पर ही लगाई जाती है जबकि उस समय कोई महिला अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं थी। न्यायधीश के समक्ष मुकदमा पहुंचने पर अनुचित रूप से लगाई गई धाराओं को हटा दिया गया और पत्रकार संदीप भाटिया को नियमित जमानत भी दे दी। शहर में अब नगर निगम के अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं और बीते दिनों यह मामला ग्रीवेंस कमेटी में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने भी रखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष महोदय ने एसडीएम बडख़ल की देखरेख में एक कमेटी का गठन भी कर दिया गया जो इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर ग्रीवेंस कमेटी की आगामी बैठक में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था।