स्वामी विवेकानन्द का जन्मदिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया

अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में प्राचार्य डॉ.
कृष्णकान्त गुप्त जी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय
युवा सप्ताह का आरम्भ किया गया। प्राचार्य डॉo कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि
स्वामी विवेकानन्द जी का जन्मदिवस भारत में हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप
में मनाया जाता है व स्वामी विवेकानन्द जी की बुद्धिमता और हाजिरजवाबी की
पूरी दुनिया कायल थी। प्राचार्य डॉo कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी देशों को
योग वेदांत की शिक्षा से अवगत कराने का श्रेय स्वामी विवेकानन्द जी को ही
जाता है व उन्होंने उन्नीसवीं शताब्दी के अंत में विश्वपटल पर हिंदू धर्म को एक
सशक्त पहचान दिलाई। महाविद्यालय की एन.सी.सी. नेवल यूनिट विंग के
अन्तर्गत इस युवा महोत्सव सप्ताह 12 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक विभिन्न
गतिविधियों का आयोजन किया गया। 12 जनवरी को एन.सी.सी कैडेट नताशा,
दिव्यांशी व मोनिका आदि ने प्रातः भ्रमण, ध्यान व योग के कुछ आसन करके इस
उत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज की। 13 जनवरी को कैडेट मोनिका, गीता व भारती
आदि ने कविता के माध्यम से विचार व्यक्त किए। 14 जनवरी को कैडेट रेखा,
निशा, लवली व राखी आदि ने स्लोगन लिखकर अपनी भागीदारी दर्ज की। 15 जनवरी
को कैडेट मोनिका, नताशा, रेखा, निशा व निकिता ने डिजिटल माध्यम (पीपीटी) से
स्वामी विवेकानन्द के अनमोल विचारों से अवगत कराया । युवा महोत्सव
सप्ताहका समापन करते हुए एन.सी.सी के सभी कैडेटने स्वामी विवेकानन्द की
जीवनी पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम ए.एन.ओ. सब लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा सैनी की
देखरेख मे किया गया।