महेंद्र गोला एवं अशोक प्रजापति ने की आम आदमी पार्टी जॉइन : धरमबीर भड़ाना

फरीदाबाद, 16 जनवरी। ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा के वार्ड नंबर 30 से महेंद्र गोला एवं अशोक प्रजापति ने जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी जॉइन की। इन दोनों ने दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुशल नेतृत्व एवं पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थामा। महेंद्र गोला एवं अशोक प्रजापति ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता के हित में काम कर रही है। हरियाणा प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी है। हम भी हरियाणा में दिल्ली की तर्ज पर बिजली, पानी सड़क जैसी सुविधाएं चाहते हैं। आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा उच्च शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसलिए हमने आम आदमी पार्टी जॉइन की। वार्ड नं 30 स्थित कुम्हार वाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धरमबीर भड़ाना ने कहा आप पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास और भरोसा लगातार बढ़ रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आना तय है। देश एवं प्रदेश की जनता का बीजेपी सरकार से मोहभंग हो चुका है। फरीदाबाद में होने वाले निगम चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से लड़ेगी और जीत का परचम लहराएगी। भड़ाना ने कहा कि भाजपा धोखे की राजनीति करती है, चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी के सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भाजपा का मेयर बना दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता, जिला   संगठन मंत्री विनोद भाटी एवं भीम यादव ने कहा कि पार्टी में शामिल प्रत्येक कार्यकर्ता का पूरा ध्यान रखा जायेगा। राज्यसभा सांसद एवं सह प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी मजबूत होती जा रही है और आज प्रत्येक वार्ड से प्रत्याशियों की लाइन लगी हुई है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता वाई के शर्मा, राजन गुप्ता, अभिषेक गोस्वामी, डॉक्टर कृष्ण, प्रवेश गोला, सुनील गोला, रामकिशन गोला, सुशील गोला, राकेश ठेकेदार, पृथ्वी गांधी, जगदीश सेठी, संदीप गोला, पवन, महेंद्र गांधी, विनय कुमार, नरेश सेठी, बबलू गोला, अशोक गोला एवं अर्जुन लाला आदि मौजूद रहे।