ओमिक्रोन से घबराने के बजाए सावधानी बरते हार्ट के मरीज: पुरुषोत्तम लाल

 

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोन तेजी बढ़ रहा है। वैरिएंट के मरीजों में संक्रमण के बेहद हल्के लक्षण मिले हैं। संक्रमितों को खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो रही है। लेकिन पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं लोगों के लिए वेरिएंट खतरनाक हो सकता है। ऐसे में हार्ट के मरीजों का ध्यान रखने की जरूरत है।
मेट्रो ग्रुप ऑफ हास्पिटल के चेयरमैन और कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें ओमीक्रोन स्वरूप के मामले भी बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। ओमीक्रोन से संक्रमित होने के तीन बाद लक्षण नजर आने लगते हैं। जबकि डेल्टा वैरिएंट के लक्षण आने में चार दिन लग रहे थे।
लेकिन ओमिक्रोन के मरीजों को घर पर ही लक्षणों के आधार पर ठीक किया जा सकता है। कुछ को ही अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ सकती है। इससे पहले कोरोना का जो डेल्टा वेरिएंट आया था उससे हार्ट के मरीजों को काफी परेशानी हुई थी। हालांकि अभी ओमीक्रोन को लेकर ऐसी कोई स्टडी सामने नहीं आई है कि इससे दिल के मरीजों को ज्यादा खतरा है। अगर फेफड़े सुरक्षित हैं तो हार्ट को भी ज्यादा परेशानी नहीं होगी। इसलिए हार्ट की बीमारी वाले लोगों को पैनिक नहीं होना चाहिए। बस जरूरी है कि यह लोग कोरोना से बचाव करें और सभी सावधानी बरतें। वेरिएंट किसी भी व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले भी पॉजिटिव हो रहे हैं। साथ ही कई युवा मरीजों में भी ओमिक्रोन मिला है। अभी तक ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं आए हैं कि हार्ट के मरीज ही इससे ज्यादा पॉजिटिव हो रहे हो।
—–
इन बातों का रखे ध्यान-
-नियमित तौर पर अपनी दवाएं लें।
-रोजाना कम से कम आधा घंटा व्यायाम करें।
-सुबह तेज ठंड में सैर के लिए बाहर न निकलें
-किसी काम से बाहर जा रहें हैं तो मास्क जरूर लगाए।
-ऐसे स्थानों पर जाने से बचें जहां ज्यादा सर्दी पड़ रही है।
-इलाज करने वाले डॉक्टर के संपर्क के बाद दूसरी बीमारियों से जुड़ी दवाएं जारी रख सकते हैं।
-हार्ट के किसी पेशेंट ने अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं ली है तो जल्द से जल्द टीका लगवा लें।
-अगर खांसी-जुकाम की शिकायत है तो कोविड टेस्ट करा लें।
—
अस्पताल कब जाएं-
-सांस लेने में तकलीफ होने पर
-अगर छाती में लगातार दर्द और भारीपन महसूस हो रहा हो
-सामान्य कमरे में ऑक्सीजन सेचुरेशन का स्तर 94 से कम हो