राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता में हरियाणा के तीन खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीत कर बाजी मारी

Faridabad : पुणे महाराष्ट्र में वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा 27 से 30 दिसंबर तक राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हरियाणा किकबॉक्सिंग खेल संघ के महासचिव राजेश कुमार द्वारा बताया गया की इस प्रतियोगिता में हरियाणा के तीन खिलाड़ी ने भाग लिया

खिलाड़ियों के नाम :

1. हर्ष चोहन -उम्र – 9 साल (event)पॉइंट फाइट
स्वर्ण पदक विजेता

2.आदित्या कुमार –
उम्र – 15 साल (event) पॉइंट फाइट
स्वर्ण पदक विजेता

3. प्रकाश शर्मा –
उम्र – 21 साल (event) पॉइंट फाइट कांस्य पदक विजेता

हरियाणा टीम कोच के रूप में आशू यादव और वाको इंडिया के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अधिकारी नितेश नरवत ने भूमिका निभाई।

इस मौके पर SAVE FARIDABAD के अध्यक्ष पारस भारद्वाज ,अरुण यादव, बहन इंदिरा कोठारी व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और
हरियाणा किकबॉक्सिंग खेल संघ
के अध्यक्ष भारत कुमार ,अवनीश कुमार गौड़ ,अजीत तोमर ,अमित वेद,सुनील दत्त शर्मा, शिव दत्त शर्मा, सचिन शर्मा, राकेश शर्मा, नीरज कौशिक ,भारत सिंह व सभी पदाधिकारी मौजूद रहे और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की , ओर भविष्य में उनके मार्गदर्शन और उच्चतम सुविधाओं के लिए कार्यरत रहने के लिये आशवासन भी दिया। साथ ही ASCT computer नामक शैक्षणिक संस्थान ने विजेताओं को शैक्षणिक सहायता हेतु स्वयं को प्रस्तुत किया एवं सभी को विशेष छूट दी ।